बरेली: हुसैन बाग में मकान हड़पने के लिए दबंगों ने रिक्शे वाले का सामान घर से बाहर फेंका
किला थाना क्षेत्र के हुसैन बाग में मकान पर कब्जा करने के लिए दबंग लोगों ने रिक्शा चालक का सामान निकालकर फेंक दिया। इस दौरान रिक्शा चालक और उसकी पत्नी के साथ मारपीट भी की गई। इससे पहले भी कई बार मोहल्ले के जावेद, हसमत और कल्लू मकान खाली करने की धमकी दे चुके हैं।