बरेली: भोजीपुरा में छेड़छाड़ व मारपीट के मुकदमे में समझौता न करने पर दी धमकी, एसएसपी से शिकायत
भोजीपुरा में नाली का पानी बंद करने को लेकर हुए विवाद में महिला के साथ मारपीट और छेड़छाड़ की गई। इस मुकदमे में समझौता न करने पर आरोपियों ने 23 जनवरी को घर में घुसकर जान से मारने की धमकी दी। घबराई महिला ने थाना पुलिस से शिकायत की, लेकिन पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। पीड़िता ने बुधवार को एसएसपी से शिकायत कर आरोपियों से जान का खतरा बताया है।