बरेली: सुभाष नगर के युवक की किला के कटघर रेलवे ट्रैक पर ट्रेन की चपेट में आने से मौत, पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया शव
सुभाषनगर के युवक की ट्रेन की चपेट में आने से आज शुक्रवार को मौत हो गई है। मृतक अजय के फूफा जसवंत सिंह ने बताया कि वह 20 फरवरी को घर से काम करने की बात को कहकर घर से निकला था। जब वह घर नहीं पहुंचा तो परिवार के लोगों ने खोजबीन शुरू कर दी। पुलिस ने सूचना दी कि किला के कटघर रेलवे ट्रैक पर ट्रेन की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई है।