बरेली: खटीमा में सड़क हादसे में घायल युवक की जिला अस्पताल में हुई मौत, पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा शव
खटीमा के सड़क हादसे में घायल युवक की इलाज के दौरान बरेली जिला अस्पताल में मौत हो गई है। मृतक अरविंद वर्मा के भाई अरुण ने बताया कि खटीमा में सड़क हादसे में वह घायल हो गए थे, जिसके बाद इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। करीब दो दिन पहले खटीमा में पाइपलाइन बिछाने का काम चल रहा था।