सिंगरौली: जिले के दिव्यांगजनों को उपकरणों के लिए मोहताज नहीं होना पड़ेगा, एनसीएल CSR से ₹2.97 करोड़ स्वीकृत
कलेक्टर चन्द्र शेखर शुक्ला के पहल पर दिव्यांगजनो के लिए आवश्यक उपकरण कैम्प एवं प्रबंध जैसे खर्चे हेतु आगामी तीन वर्षों के लिए एवं जिला दिव्यांग पुर्नवास केन्द्र के संचालन हेतु एनसीएल से सीएसआर मद से 2.97 करोड़ की राशि स्वीकृत कराई गई है। जिसका एनसीएल द्वारा आज दिनांक 4 जून 2025 को कलेक्ट्रेट कार्यालय में सामाजिक न्याय विभाग के साथ अनुबंध किया गया है।