मुज़फ्फरनगर: जाकिर कॉलोनी में दहशत, स्टील कास्टिंग फैक्ट्री में गैस सिलेंडर फटा, ब्लास्ट से फैक्ट्री की छत उड़ी, मची अफरा-तफरी
मुजफ्फरनगर की जाकिर कॉलोनी स्थित सुपर स्टील कास्टिंग फैक्ट्री में CO2 सिलेंडर फटने से जोरदार धमाका हो गया। धमाके से इलाके में अफरा-तफरी मच गई और फैक्ट्री की छत क्षतिग्रस्त हो गई। सूचना पर SSP संजय कुमार वर्मा मौके पर पहुंचे और जांच की। राहत की बात रही कि हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। भीषण गर्मी के चलते सिलेंडर में प्रेशर बढ़ने की आशंका जताई जा रही है।