सीतापुर: धरैचा में भीषण गर्मी में विद्युत की अघोषित कटौती के विरोध में ग्रामीणों ने किया धरना प्रदर्शन
जनपद के खैराबाद थाना क्षेत्र के धनिष्ठा गांव में भीषण गर्मी के दौरान बिजली विभाग के द्वारा की जा रही अघोषित विद्युत कटौती के विरोध में ग्रामीणों के द्वारा बुधवार को धरना प्रदर्शन किया गया इस मौके पर ग्रामीणों के द्वारा क्षेत्र का ट्रांसफार्मर बदलने और कटौती को बंद किए जाने की मांग के साथ जूनियर इंजीनियर को अपना ज्ञापन भी दिया है।