पुरनहिया: थाना क्षेत्र पुरनहिया में पति-पत्नी के बीच विवाद होने पर पत्नी ने दो और लोगों के साथ मिलकर पति को पीटा, प्राथमिकी दर्ज
पुरनहिया गांव में पति-पत्नी के बीच हुए विवाद में मारपीट को लेकर प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। घटना की बाबत लालबाबू महतो ने पुरनहिया थाने में मारपीट की प्राथमिकी में पत्नी अनीता देवी के अलावा गांव के प्रभु पासवान व कुलभूषण साह सहित तीन को आरोपित किया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।