पुरनहिया: छोटे किसानों को जीवन बेहतर करने पर प्रधानमंत्री का है फोकस, ठाकुर रत्नाकर राणा, पूर्व विधायक शिवहर
भाजपा प्रदेश कार्य समिति के सदस्य व पूर्व विधायक ठाकुर रत्नाकर राणा ने कहा छोटे किसानों को जीवन बेहतर करने पर प्रधानमंत्री का फोकस है। पशुपालन का दायरा कैसे बढ़े, पशुओं का स्वास्थ्य कैसे बेहतर हो, गांव में पशुपालन के साथ ही मछली पालन और मधुमक्खी पालन को कैसे प्रोत्साहित किया जाए इस पर फोकस किया जा रहा है।