पुरनहिया: बखार चंडीहा विद्यालय के पास से पुलिस और ALTF की टीम ने 45 बोतल देशी शराब के साथ दो तस्कर को किया गिरफ्तार।
बखार चंडीहा विद्यालय के पास से पुलिस ने 45 बोतल देशी शराब के साथ दो तस्कर को गिरफ्तार किया है। थाना अध्यक्ष ललन कुमार ने बताया है कि गिरफ्तार किए गए तस्कर की पहचान काशोपुर निवासी नवीन चंद्रवंशी व परसौनी गोप निवासी राजा कुमार के रूप में की गई है।