पन्ना: जलसंकट का अंत या आशियानों की कुर्बानी? मझगांय डैम में डूबने चले कई गाँव!
Panna, Panna | Jun 6, 2026 विकास की कीमत कई बार बहुत भारी होती है, और इस वक्त मध्य प्रदेश के पन्ना से एक ऐसी ही बड़ी खबर आ रही है। क्षेत्र की महत्वाकांक्षी मझगांय मध्यम सिंचाई परियोजना इस साल अपने सबसे महत्वपूर्ण पड़ाव पर पहुंच चुकी है। बांध में जल भराव की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं, लेकिन इसके साथ ही शुरू हो गया है कई गांवों के डूबने का सिलसिला।