शेखपुरा: जयरामपुर थाना की पुलिस ने तोयगढ़ से शराब के मामले में फरार चल रहे एक आरोपी को किया गिरफ्तार
तोयगढ़ गांव से शराब के मामले में फरार चल रहे एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जिसे मेडिकल जांच के लिए सदर अस्पताल शेखपूरा लाया गया है। आरोपी की पहचान तोयगढ़ गांव निवासी मिथिलेश सिंह के पुत्र मुकेश कुमार के रूप में किया गया है। इस संबंध में बताया गया कि शराब के मामले में आरोपी कई वर्षों से फरार चल रहा था।