शेखपुरा: उत्पाद विभाग की टीम ने कमलगढ़ गांव से देसी शराब के साथ एक शराब कारोबारी को किया गिरफ्तार
उत्पाद विभाग की टीम ने देसी शराब के साथ एक शराब कारोबारी को गिरफ्तार कर लिया गया है। जिसे रविवार को मेडिकल जांच के लिए सदर अस्पताल शेखपुरा लाया गया। इस संबंध में बताया गया उत्पाद विभाग की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर कमलगढ़ गांव में छापेमारी करते हुए 2 लीटर देसी शराब के साथ रामदेव चौधरी के पुत्र सत्येंद्र चौधरी को गिरफ्तार किया गया है।