जहानाबाद पटना गया रेलखंड के कड़ौना हॉल्ट के समीप शुक्रवार दिन में बंदे भारत ट्रेन से एक बाइक की टक्कर हो गई, जिससे बाइक बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया, गनीमत यह रही कि इस घटना में बाइक चालक सूझ बुझ दिखाते हुए अपनी जान बचाने में सफल रहा।आरपीएफ पुलिस ने बाइक को जप्त कर थाना लाई है ,लेकिन बाइक सवार युवक मौके से फरार हो गया।