जशपुर: धान खरीदी में घोटाले का आरोप, कोतबा केंद्र में किसानों का हंगामा, शिकायत पर एसडीएम और विपक्ष के नेता पहुंचे मौके पर
गुरुवार की शाम पांच बजे मिली जानकारी के अनुसार जशपुर जिले के कोतबा धान खरीदी केंद्र में धान खरीदी को लेकर गंभीर अनियमितताओं के आरोप सामने आने के बाद माहौल गरमा गया। भोकस खरीदी और किसानों से अवैध रूप से पैसे लेने के आरोप लगाते हुए किसानों ने केंद्र में हंगामा किया। शिकायत मिलते ही प्रशासन हरकत में आया और एसडीएम के साथ विपक्ष के नेता मौके पर पहुंचे।