निम्बाहेड़ा: निंबाहेड़ा के गंभीरी डेम में डूबने की आशंका से हड़कंप, किनारे मिले जूते सामान, पुलिस और गोताखोरों का रेस्क्यू जारी
शनिवार शाम 6 बजे मिली जानकारी के मुताबिक निंबाहेड़ा के गंभीरी डेम में किसी के डूबने की सूचना के बाद पुलिस हरकत में आई, डेम के किनारे जूते और अन्य सामान मिलने से आशंका और गहरा गई है, सूचना मिलते ही सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और गोताखोरों को बुलाकर पानी में सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया, फिलहाल रेस्क्यू जारी है और स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है ।