ब्यावरा: ब्यावरा के अंजनी लाल मंदिर पर विजयवर्गीय समाज के द्वारा किया वृक्षारोपण
Biaora, Rajgarh | Jul 12, 2026 अखिल भारतीय विजयवर्गीय समाज के तत्वावधान में रविवार को शाम 4:00 बजे करीब अंजनी लाल मंदिर परिसर में वृक्षारोपण किया। इस दौरान समाज अध्यक्ष योगेश विजयवर्गीय सहित बड़ी संख्या में समाज के लोग उपस्थित रहे। इस दौरान कई किस्म के पौधे लगाए गए।