टाउन थाना पुलिस ने आर्म्स एक्ट के तहत तीन अलग-अलग कार्रवाई करते हुए छुरा-कापा व तलवार सहित तीन व्यक्तियों को गिरफ्तार किया। तीनों के खिलाफ अलग-अलग प्रकरण दर्ज किए गए हैं। पुलिस के अनुसार टाउन थाना के एएसआई अमीचन्द ने टीम के साथ गश्त के दौरान रोही मुण्डा में छुरा लेकर घूम रहे गोविन्द (29) पुत्र ओमप्रकाश नायक को गिरफ्तार किया।