बाप पुलिस ने अवैध हथियार रखने वालों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने एक टॉपीदार बंदूक बरामद की है और एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान सुनील पुत्र मोहनराम भील के रूप में हुई है, जो तलियां अखाधाना का रहने वाला है। पुलिस अधीक्षक कुंदन कंवरिया ने बताया कि जिले में अवैध हथियार रखने और तस्करी के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है।