मेरठ: उधारी मांगने पर बुजुर्ग के घर फायरिंग, वीडियो वायरल, खरखौदा पुलिस पर आरोपियों को संरक्षण देने का आरोप, SSP से की शिकायत
मेरठ के खरखौदा थाना क्षेत्र में उधारी के पैसे मांगने पर एक बुजुर्ग के घर पर फायरिंग का मामला सामने आया है। पीड़ित ने पुलिस पर आरोपियों को संरक्षण देने और कार्रवाई न करने का आरोप लगाया है। इस घटना का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें एक व्यक्ति चादर ओढ़कर राइफल से फायरिंग करता दिख रहा है। पीड़ित ने मंगलवार को एसएसपी कार्यालय पहुंचकर न्याय की गुहार लगाई।