महाराजगंज: बछरावां सब्जी मंडी में पुलिस अधीक्षक रवि कुमार की मौजूदगी में अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल की बैठक हुई
4 अप्रैल शनिवार रात्रि 8 बजे बछरावां कस्बे की सब्जी मंडी मे अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारी के साथ कस्बे की समस्याओं को लेकर एक बैठक की गई। बैठक मे व्यापारियों ने बस स्टॉप के पास गलत तरीके से बसों का आवागमन एवं ई-रिक्शा हाईवे मार्ग पर जमावड़ा अन्य मुद्दों पर चर्चा की गई। थाना अध्यक्ष के साथ मासिक बैठक की बात की गई। अन्य मुद्दों पर भी चर्चा हुई।