सिवनी: सिवनी में CM मोहन यादव का देसी अंदाज, खेत में उतरकर किया धान रोपण, महिलाओं ने गाए लोकगीत
Seoni, Seoni | Jul 1, 2026 सिवनी दौरे पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का अनोखा अंदाज देखने को मिला। बुधवार को मुख्यमंत्री प्रोटोकॉल से हटकर मानेगांव पहुंचे और कृषक नाथूराम यादव के खेत में उतरकर पारंपरिक तरीके से धान का रोपण किया। इस दौरान किसान महिलाओं ने देसी लोकगीत गाकर मुख्यमंत्री का स्वागत किया। मुख्यमंत्री का यह देसी अंदाज कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण रहा।