सिद्धमुख: हर खेत को नहर का पानी, हर खेत को रास्ता' अभियान के तहत किसान जागृति रथ यात्रा सिद्धमुख तहसील में गांवों में पहुंची
भारतीय किसान संघ चूरू के नेतृत्व में चल रही किसान जागृति रथ यात्रा का शनिवार को तहसील सिद्धमुख के गांवो में लगातार जारी रही।यात्रा का नेतृत्व प्रांत जल संरक्षण प्रमुख एवं यात्रा प्रभारी शंकरलाल महर्षि, जिला अध्यक्ष मुकेश रामपुरा, संभाग गो सेवा प्रमुख देवीलाल जोशी ने किया।जिला अध्यक्ष मुकेश रामपुरा ने कहा सरकार द्वारा की अनाज तूलाई में भयंकर धांधली हो रही है।