मड़ियाहू: मड़ियाहूं में शॉर्ट सर्किट से गेहूं की फसल में लगी आग, हुआ हजारों का नुकसान
जौनपुर के मड़ियाहूं तहसील अंतर्गत कोलवारी स्थित भवानीगंज गांव में शनिवार दोपहर करीब 2 बजे शॉर्ट सर्किट से गेहूं की फसल में आग लग गई। आपको बता दें कि 11 हजार वोल्ट के बिजली तार से निकली चिंगारी खेत में गिरने से आग भड़क उठी, जिससे करीब 7 से 8 बिस्सा में खड़ी और कटी हुई फसल जलकर राख हो गई।