सुल्तानपुर: भाजपा जिला कार्यालय पर अल्पसंख्क मोर्चा की कार्यसमिति बैठक हुई आयोजित,लोकसभा चुनाव की तैयारियों पर हुआ मंथन
सुलतानपुर में भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा जिला कार्यसमिति की बैठक भाजपा जिला कार्यालय पर आयोजित हुई।जिसमें लोकसभा चुनाव की तैयारियों पर मंथन हुआ।बैठक के बाद मोटरसाइकिल जुलूस भी निकाला गया।अल्पसंख्यक मोर्चा जिलाध्यक्ष अजादार हुसैन की अध्यक्षता में आयोजित मंथन बैठक को बतौर मुख्य अतिथि डॉ आरए वर्मा ने कहा कि अल्पसंख्यकों के कल्याण के लिए भाजपा सरकार प्रतिबद्ध है।