सुल्तानपुर: अतिक्रमण हटाओ अभियान के दौरान सुल्तानपुर में व्यापारियों ने स्वच्छता दूतों से की हाथापाई व पिटाई,विरोध में हुआ प्रदर्शन
बता दें कि सोमवार को नगर पालिका से स्वच्छता दूत प्रदर्शन करते हुए सड़क पर उतरे। स्वच्छता दूत सैकड़ों की संख्या में कोतवाली पहुंचे और घेराव कर दिया। सभी दो स्वच्छता दूतों की पिटाई के मामले में कार्रवाई पर अड़ गए थे। दरअस्ल रविवार को कोतवाली नगर के शाहगंज से चौक मार्ग पर अतिक्रमण हटाने के दौरान व्यापारियों के साथ मौजूद अराजकतत्वों ने सफाई कर्मियों की पिटाई की थी।