जलालगढ़: जलालगढ़ प्रखंड में कोजागरी लक्ष्मी पूजा धूमधाम से मनाई जा रही है
कोजागरी पूर्णिमा के दिन कोजागरी लक्ष्मी की पूजा की जाती है। आज बुधवार को 7:30 बजे के उपरांत पूर्णिमा होने के कारण यह पूजा प्रारंभ हैं । दीपावली से पहले लक्ष्मी पूजा के लिए कोजागरी पूर्णिमा की तिथि सबसे शुभ मानी जाती है कहा जाता है कि इस दिन लक्ष्मी जी धरती पर आती हैं भ्रमण करने के लिए और अपने भक्तों पर कृपा बरसाती है।