जलालगढ़: आज जलालगढ़ प्रखंड के कठैली गांव में भव्य कलश यात्रा निकाली गई
आज बुधवार दिन के करीब 3 बजे जलालगढ़ प्रखंड के वार्ड नंबर 2 के महाकालेश्वर धाम कठैली में 501 महिलाओं ने कलश यात्रा में भाग लिया। इस अवसर कठैली से महिला जलालगढ़ जीवछ मंदिर के पोखर से जल भरकर पुनः कठैली के महाकालेश्वर धाम मंदिर पहुंची। कलश यात्रा में शामिल कन्याएं व महिलाएं सिर पर कलश लिए हुए चल रही थी।