जलालगढ़: जलालगढ़ प्रखंड के हांसी वार्ड नंबर 5 में आग लगने से तीन घर राख हो गए, करीब 2 लाख की क्षति
सोमवार की रात करीब 1:00 बजे हांसी बेगमपुर पंचायत के वार्ड नंबर 5 में भानु मंडल के घर में आग लगने से तीन घर पूरी तरह जल गया।आग में एक धेनु गाय10 बकरी आग में झुलस कर मर गई,घर में रहे सारे फर्नीचर,साइकिल पानी पटवन का मशीन, आदि समान पूरी तरह जल गया। वहीं पांच बकरी झुलस कर घायल हैं,जिसका इलाज चल रहा है।आग में एक व्यक्ति उदित कुमार का हाथ, पैर ,मुंह भी झुलस गया।