गोंडा मे सपा के राष्ट्रीय सचिव मसूद आलम खान ने TMC से निलंबित MLA हुमायूं कबीर के कदम को मुसलमानो के हित मे नही बताया। शुक्रवार 4 बजे उन्होंने आरोप लगाया- BJP चुनाव से पहले राजनीतिक रणनीति के तहत उन्हें आगे बढ़ा रही है और कबीर पश्चिम बंगाल मे BJP का नया चेहरा बन रहे है। आगामी चुनावों को देखते हुए ऐसी गतिविधियां बढ़ रही है और इस कदम का विरोध किया जाना चाहिए।