बसपा नेता नरेन्द्र ओलरी ने पार्टी के कई वरिष्ठ नेताओं से प्रताड़ित होने का आरोप लगाते हुए बहुजन समाज पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने बसपा सुप्रीमो मायावती को पत्र लिखकर अपने निर्णय से अवगत कराया। नरेन्द्र ओलरी के साथ दर्जनों गांवों के नेता व समर्थक भी पार्टी छोड़ गए हैं।