रामपुर: गुरुवार को थाना गंज क्षेत्र से नाजायज चाकू के साथ एक आरोपी को किया गया गिरफ्तार
Rampur, Rampur | Aug 7, 2025 गुरुवार को शाम 5 बजे मिली जानकारी के अनुसार थाना गंज पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कार्यवाही करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी को मौलवी साहब की मजार के पास कब्रिस्तान से एक नाजायज चाकू के साथ गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर आरोपी के विरुद्ध थाना गंज में अभियोग पंजिकृत कर आवश्यक कार्यवाही की गई है।