रामपुर: रसूलपुर जदीद गांव में घरेलू कलह से तंग आकर युवक ने अधबने घर के दरवाजे में फांसी लगाकर की आत्महत्या
Rampur, Rampur | Aug 7, 2025 थाना खजुरिया क्षेत्र के रसूलपुर जदीद गांव में घरेलू कलह से तंग आकर एक युवक ने अपने अधबने घर के दरवाजे में लटक कर खुदकुशी कर ली। घटना गुरुवार की सुबह 8:00 बजे की बताई जा रही है घटना के फौरन बाद मृतक के परिजनों ने खजुरिया थाने की पुलिस को फोन कॉल किया पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल की मोर्चरी भेज दिया है PM की तैयारी चल रही है।