मंझिआंव: सुनील चौधरी हत्याकांड का खुलासा नहीं होने से परिजनों एवं ग्रामीणों में आक्रोश, कार्रवाई की मांग
मझिआंव थाना क्षेत्र के खरसोता गांव निवासी 35 वर्षीय सुनील चौधरी की 18 मई को मेराल थाना क्षेत्र के गेरुआ गांव स्थित ससुराल में हुई संदिग्ध मौत मामले का अब तक खुलासा नहीं होने से परिजनों और ग्रामीणों में भारी आक्रोश है। इस मामले में मेराल थाना कांड संख्या 112/26 के तहत 23 मई को प्राथमिकी दर्ज की गई थी, लेकिन अब तक किसी ठोस कार्रवाई नहीं होने का आरोप लगाया जा र