बख्शी का तालाब: सैरपुर थाने में 'बहू-बेटी सम्मेलन' का आयोजन, महिलाओं को किया गया जागरूक
डीजीपी यूपी राजीव कृष्ण के निर्देश और डीसीपी नॉर्थ के निर्देशन में लखनऊ के सैरपुर थाना क्षेत्र में महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और सशक्तिकरण को लेकर ‘बहू-बेटी सम्मेलन’ का आयोजन किया गया। सम्मेलन के दौरान थाना पुलिस टीम ने महिलाओं और युवतियों को महिला सुरक्षा कानूनों, हेल्पलाइन नंबरों और साइबर अपराध से बचाव के प्रति जागरूक किया।