प्रतापगंज: प्रखंड सभागार में राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के आदेशानुसार राजस्व महाअभियान का एक दिवसीय प्रशिक्षण
प्रखंड स्थित सभागार में बुधवार को 12 बजे दिन में राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के आदेशानुसार राजस्व महाअभियान की सफलता के लिए त्रिस्तरीय जनप्रतिनिधियों का एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह अभियान 16 अगस्त से 20 सितंबर तक चलेगा। कार्यक्रम की शुरूआत बीडीओ अमरेशकुमार मिश्रा और सीओ आशुरंजन द्वारा किया गया।