प्रतापगंज: प्रतापगंज प्रखंड के चार पंचायतों में बिजली विभाग द्वारा मुख्यमंत्री के विद्युत उपभोक्ताओं के संग संवाद कार्यक्रम आयोजित
पूर्व निर्धारित मुख्यमंत्री के विधुत उपभोक्ताओं के संग संवाद कार्यक्रम में बिजली विभाग द्वारा मंगलवार दिन 10 बजे प्रतापगंज प्रखंड के चार पंचायतों आयोजित किया गया। हाई स्कूल प्रतापगंज, गोविंदपुर, हाईस्कूल टेकुना और पंचायत भवन में भव्य सजावट के साथ आयोजित मुख्यमंत्री का विधुत उपभोक्ताओं के संग संवाद कार्यक्रम में उपभोक्ताओं की अच्छी खासी भीड़ देखी गई।