नजीबाबाद: नजीबाबाद में जटीवाला के प्राचीन हट्टी बाबा शिव मंदिर पर हुआ विशाल भंडारा, सैकड़ों श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद
नजीबाबाद तहसील के ब्लॉक क्षेत्र नजीबाबाद के ग्राम जटीवाला स्थित प्राचीन हट्टी वाले बाबा शिव मंदिर पर बुधवार 24 जून को विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। आयोजकों ने बताया कि सुबह 8:00 बजे हवन-पूजन के साथ श्री सुंदरकांड पाठ का शुभारंभ किया गया। करीब 12:30 बजे सुंदरकांड के समापन के पश्चात विशाल भंडारा शुरू हुआ।