अंता क्षेत्र में दिनदहाड़े एक युवक के अपहरण की घटना का मामला सामने आया है। मंगलवार को पलसावा स्कूल परिसर में बदमाशों ने एक युवक के साथ बेरहमी से मारपीट की और बंदूक की नोंक पर उसे अगवा कर लिया। वारदात का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। अंता थाना एएसआई घनश्याम नागर ने गुरुवार शाम 8 बजे बताया कि पीड़ित की रिपोर्ट पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है...