चितरंगी: चितरंगी एवं देवसर में 108 एम्बुलेंस सेवा हुई ठप, चितरंगी में बीते 13 दिनों से नहीं मिल रही एम्बुलेंस सेवा
जिले में इन दोनों 108 एंबुलेंस की सेवा बेपटरी हो चुकी है।वहीं चितरंगी में तो पिछले 13 दिनों से एंबुलेंस की सुविधा नहीं मिल रही है लेकिन अब देवसर में भी सेवा देने वाली सीजी/04/एनएस/2903 एम्बुलेंस बीच रास्ते में ही मेंटेनेंस के अभाव में खड़ी हो गई। हालांकि मरीज और चालक को कोई नुकसान नहीं हुआ है।