ललितपुर: शहर के अभिलाषा पेट्रोल पंप पर फर्जी तरीके से ऑनलाइन पेमेंट कर ठगी करने वाले दो आरोपियो को कोतवाली पुलिस ने किया गिरफ्तार
ललितपुर शहर के अभिलाषा पेट्रोल पंप पर फर्जी तरीके से ऑनलाइन पेमेंट कर पेट्रोल डलवाने वाले दो आरोपियों को बुधवार देर शाम पेट्रोल पंप मालिक की सूचना पर सीसीटीवी फुटेज की मदद से सदर कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार उक्त युवक पूर्व में भी कई बार इस तरह की ठगी की घटना को अंजाम दे चुके थे। बरहाल मामले को लेकर पुलिस द्वारा जांच की जा रही है।