ललितपुर: कस्बा बार निवासी पीड़ित का आरोप बहन के ऊपर सोशल मीडिया पर अभद्र भाषा का प्रयोग करने का विरोध करने पर दबंगों ने की मारपीट
कस्बा बार निवासी एक महिला सहित लगभग पांच लोगों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।जहां एक पक्ष ने बताया कि गांव के कुछ दबंगों द्वारा उनकी बहन के ऊपर सोशल मीडिया पर अभद्र भाषा का प्रयोग किया गया।जब उन्होंने इसके संबंध में साइबर थाने पर शिकायत दर्ज कराई।तो यह बात उक्त लोगों को न गवार गुजरी और उन्होंने एक राय होकर उनके परिजनों के साथ मारपीट कर दी।