शनिवार दोपहर करीब 2 बजे राज्य मंत्री दिलीप अहिरवार ने चंदला विधानसभा के ग्राम मढ़ा खुर्द में सामुदायिक भवन का भूमिपूजन किया। इस अवसर पर उन्होंने उपस्थित जनता को संबोधित करते हुए भाजपा सरकार द्वारा क्षेत्र में कराए गए विकास कार्यों एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी।