सीतापुर: औरंगाबाद इलाके में तेज रफ्तार दो बाइकों में हुई जोरदार टक्कर, एक की मौत और दो घायल
जनपद के औरंगाबाद इलाके में तेज रफ्तार 2 बाइक में सड़क पर जोरदार टक्कर हो जाने से एक व्यक्ति की मौत हो गई वहीं दो लोग गंभीर रूप से जख्मी हुए जानकारी के अनुसार सभी घायलों को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया था जहां एक व्यक्ति के इलाज के दौरान मौत हुई थी मामले में शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।