चंदेरी: सरस्वती विद्यालय में विद्यार्थियों को साइबर सुरक्षा का दिया गया पाठ
चंदेरी में पुलिस मुख्यालय भोपाल के "सेफ क्लिक 2.0" अभियान के तहत थाना चंदेरी पुलिस ने शुक्रवार को दोपहर लगभग एक बजे सरस्वती विद्यालय में साइबर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। इस दौरान विद्यार्थियों और शिक्षकों को ऑनलाइन ठगी, फर्जी लिंक, ओटीपी शेयर न करने और सोशल मीडिया पर सुरक्षित रहने के महत्वपूर्ण उपाय बताए गए।