हैदरनगर: बभंडी में मंडल स्तरीय पंडित दीनदयाल प्रशिक्षण महाअभियान, भाजपा नेता कमलेश सिंह हुए शामिल
पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान 2026 के तहत हैदरनगर प्रखंड के बभंडी में मंडल स्तरीय योजना बैठक का आयोजन सोमवार दोपहर 4 बजे किया गया। अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष सुधीर सिंह ने की। बैठक में संगठन की मजबूती, आगामी कार्यक्रमों की रणनीति तथा बूथ स्तर तक कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।