पुनासा: ओंकारेश्वर में मलबा गिरने से 4 दुकानें क्षतिग्रस्त , हादसे में दुकानदारों को भारी आर्थिक नुकसान हुआ है।
Punasa, Khandwa | Jun 29, 2026 ओंकारेश्वर के झूला पुल मार्ग पर स्थित राठौर धर्मशाला के पास रविवार रात करीब 11:20 बजे अचानक मलबा गिरने से चार दुकानें पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं। इस हादसे में दुकानदारों को भारी आर्थिक नुकसान हुआ है। चूड़ी, महिला शृंगार, खिलौने, मुर्तिया, व अन्य कीमती वस्तुओं से भरी दुकानें थी।