जांजगीर चांपा जिले के बलौदा विकास खंड के कोसमंदा गांव के सातबहिनीय मंदिर के पास में लगे ट्रांसफार्मर में भीषण आग लग गई. आग पर काबू पाया गया है. मिली जानकारी के अनुसार, पास में स्थित विद्युत ट्रांसफार्मर में आग लग गई है. वहीं इस घटना में गांव की लाइट गुल थी, जिसे दुरुस्त कर लिया गया है.