अगिआंव: सितुहारी से पुलिस ने एक शराब के पूर्व आरोपी को भेजा जेल
सितुहारी गांव से नारायणपुर पुलीस ने एक शराब के पूर्व आरोपी को गिरफ्तार कर आज जेल भेज दिया। गिरफ्तार ब्यक्ति सितुहारी निवासी चितरंजन यादव हैं। 6 माह पहले एक स्विफ्ट डिजायर कार में शराब की पेटी बरामद हुआ था। जिसमे कार छोड़कर चितरंजन फ़रार हो गया था।जिसको ले इनके उपर प्राथमिकी दर्ज हुई थी लेकिन अभी तक फ़रार थे।