अगिआंव: 30 लीटर महुआ शराब के साथ धंधेबाज को पुलिस किया गिरफ्तार, भेजा जेल
पोसवा अहिले सड़क से नारायणपुर पुलिस ने मोटरसाइकिल के साथ शराब धंधेबाज को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। धंधेबाज 30 लीटर महुआ शराब कही लेकर जा रहा थे, की पुलिस को भनक लगी और त्वरित करवाई करते हुए धंधेबाज को गिरफ्तार कर लिया। धंधेबाज अहिले निवासी भूषण राम है। पुलिस को पता चला था कि इस रास्ते से लगातार शराब की खेप जा रही है, जिसको ले पुलिस ने करवाई की है।